फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल्या योजना लागू होने से महिलाओं को अधिक मिलेंगे रोजगार के अवसर

Thu, 30 Mar 2017 06:48 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
अगले वित्त वर्ष से प्रदेश में कौशल्या योजना लागू होने जा रही है। योजना के लागू होने महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। इस योजना के तहत हर साल दो लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बात का दावा तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह योजना औपचारिक शिक्षा छोड़ चुकी महिलाओं के लिए कारगर साबित होगी। ऐसी महिलाएं जो अपने कौशल को धार देना चाहती हैं उनको इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं को आवासीय  प्रशिक्षण मुहैया कराया जायेगा।

इस योजना के तहत महिलाओं को गृह-सज्जा और परिधान, ऑटो मोबाइल्स, सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू काम-काज, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, फूड प्रोसेसिंग, रिटेल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम और वित्त सेवा से संबंधित प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें