फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकल्पनीय दृश्य: वाहन की टक्कर से बंदर की मौत, साथी बंदरों ने की उठाने की कोशिश, नजारा देख भर आईं सभी की आंखें

Sat, 14 Jan 2023 07:39 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh Monkey Death: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हटा-पन्ना मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बंदर की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बंदर के शव को सड़क से उठाकर डिवाइडर पर रख दिया। इसी दौरान दर्जनों बंदरों का झुंड सड़क पर आ गया। इसके बाद जो नजारा दिखा, उससे सभी की आंखे भर आईं। 
विज्ञापन
Damoh Monkey Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी साथी के अचानक बिछड़ने का दुख जिस तरह इंसानों को होता है, उसी तरह जानवरों को भी होता है। जानवरों को भी फौरी तौर पर यह यकीन नहीं होता है कि अब उनका साथी इस दुनिया में नहीं रहा। ऐसा ही एक नजारा शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश में दमोह जिले के हटा में देखने मिला, जहां एक बंदर की मौत होने पर उसके साथी बंदर बार-बार शव को खींचकर उसे उठाने की कोशिश कर रहे थे। बेजुबान बंदरों को लग रहा था कि उनका साथी अभी जिंदा है।

विज्ञापन


इस अकल्पनीय दृश्य को स्थानीय लोगों ने फोन के कैमरों में कैद कर लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया। दरअसल, हटा-पन्ना मार्ग पर दोपहर के समय एक अज्ञात वाहन ने बंदर को टक्कर मार दी, जिससे बंदर की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बंदर के शव को सड़क से उठाकर डिवाइडर पर रख दिया।

बंदरों को नहीं हो रहा था साथी की मौत पर यकीन!
इसी दौरान दर्जनों बंदरों का झुंड सड़क पर आ गया और मृत बंदर के शव को खींचना शुरू कर दिया। जैसे ही कोई वाहन गुजरता बंदर भाग जाते और फिर वापस आकर बंदर के शव को खींचने लगते। यह नजारा देख सभी की आंखें भर आईं। मानो बंदर यह जताने का प्रयास कर रहे थे कि उनका साथी अभी उठेगा और उछल कूद करने लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसके बाद लोगों ने बंदर का अंतिम संस्कार कर दिया। उस दौरान भी बंदर पेड़ पर चढ़कर यह अंतिम संस्कार देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें