फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: घर के बाहर खेल रही नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी को भीड़ ने पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 18 Feb 2022 02:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में घर के बाहर खेल रही एक बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भीड़ ने जमकर पीटा। आरोपी युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ग्वालियर में 10 साल की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को भीड़ ने जमकर पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद भीड़ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन


मामला शहर के जनकगंज इलाके का बताया जा रहा है। यहां एक 10 साल की बच्ची घर के बाहर साइकिल चला रही थी। इसी दौरान युवक ने बच्ची को छेड़ा। बच्ची घबराकर घर के अंदर गई और अपने पिता को सारी बात बताई। बेटी की शिकायत पर बच्ची के पिता युवक के पास पहुंचे और उसे जमकर पीटा।  वहीं, मौके पर मौजूद भीड़ को जब घटना की जानकारी लगी तो भीड़ ने भी आरोपी युवक को जमकर धुना। आरोपी को मोहल्ले के लोगों के साथ ही वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भी पीटा। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें