फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को कहा घमंडी

Sat, 23 Nov 2013 08:27 AM IST
एजेंसी/खंडवा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस को घमंडी कहते हुए उसकी नीतियों पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कांग्रेस सरकार ने सरकारी गोदामों में सड़ रहे गेहूं का वितरण गरीबों में नहीं किया। बजाय इसके उसने गेहूं को 80 पैसे की दर से शराब निर्माताओं को बेच दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस पर घमंडी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह इतने ऊंचे आसमान पर उड़ रही है कि उसे अपनी जिम्मेदारियों की जरा भी परवाह नहीं है।

पढ़ें:- मोदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अपने कार्यों पर किसी तरह का जवाब देने की मंशा नहीं है। अपने गलत कार्यों पर भी वह किसी तरह का जवाब देना पसंद नहीं करती। वादे तोड़ना तो कांग्रेस की फितरत में है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि गरीबी कांग्रेस के भाषण की थीम हमेशा से रही है। उन्होंने कहा कि गांधी नेहरू परिवार की चार पीढ़ियों ने गरीबी पर सिर्फ बात ही की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें