नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में साढ़े तीन दिन में 14 सभाएं करके भाजपा की जीत में अहम भूमिका अदा की है। मोदी की सभा वाले सभी स्थलों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।
मोदी की कई सभाओं में उपस्थिति कम रही, लेकिन उसके पहले कार्यकर्ता महाकुंभ में मोदी जब भोपाल आए थे, तो करीब साढ़े चार लाख लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए थे।
मध्य प्रदेश की विजय का ज्यादा श्रेय शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह तोमर की जोड़ी को दिया जा रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी की सभाओं के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। भाजपा नेतृत्व ने अंतिम समय में नरेंद्र मोदी की सभाएं मध्य प्रदेश में रखी थीं।
कई बार स्थानीय नेता मोदी की सभा में पर्याप्त संख्या में श्रोता भी नहीं जुटा सके थे। सागर की एक सभा में मोदी समय से पहले ही पहुंच गए थे।
भोपाल में मोदी की एक सभा में तो स्थानीय नेता को अपने कॉलेज के 2000 छात्रों को लाकर बैठाना पड़ा था।
मोदी की ज्यादातर सभाओं का क्षेत्रीय और राष्ट्रीय टीवी चैनलों ने सीधा प्रसारण किया। कई बार तो दिनभर में चार-चार सभाओं का सीधा प्रसारण किया जाता रहा।
सभा..................सीट कौन जीता
छतरपुर.............भाजपा
सागर................भाजपा
गुना..................भाजपा
भोपाल...............भाजपा
मंदसौर...............भाजपा
उज्जैन...............भाजपा
शहडोल..............2 भाजपा 1 कांग्रेस
सिंगरौली............2 भाजपा 1 कांग्रेस
सतना...............2 भाजपा
जबलपुर............भाजपा
खंडवा...............भाजपा
बड़वानी.............भाजपा
इंदौर................भाजपा
झाबुआ.............भाजपा