फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: भाजपा में उठने लगे विरोध के स्वर

Sat, 02 Nov 2013 10:52 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/ब्यूरो,भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएसडीएस के सर्वे ने भले ही मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की भविष्यवाणी कर दी हो, पहली सूची के आते ही भाजपा में चौतरफा बगावत का विस्फोट हो गया है।
विज्ञापन


उसके दो मंत्रियों रामकृष्ण कुसमारिया (राजनगर) और सरताज सिंह (सिवनी मालवा) को टिकट देने का विरोध हो रहा है। सरताज सिंह के खिलाफ तो इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है।

वहीं दो दिन पहले भाजपा ने जिस आदिवासी मंत्री देवीसिंह सैयाम का टिकट काटा था, उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया है।

एक और मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह मामूली अंतर से पवई से चुने गए थे। उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला चल रहा है।

संकटग्रस्त दूसरे मंत्रियों में गौरीशंकर बिसेन का नाम है जो बालाघाट से विधायक चुने गए थे।

जयंत मलैया को फिर से दमोह से टिकट दिया गया है, जहां से पिछली बार वे मामूली अंतर से चुने गए थे और कांग्रेस इस बार इसे अपनी सीट मान रही है।

वरिष्ठ मंत्री नागेंद्र सिंह ने तो पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनके बदले उनके बेटे गगनेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिला दिया है।

भाजपा की पहली सूची में 147 उम्मीदवारों में से ज्यादातर के खिलाफ विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। कांग्रेस की सूची देखने और पार्टी में विरोध की स्थिति को देखकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में चिंता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बगावती स्वर भी दोतरफा हैं। एक तरफ मौजूदा विधायक अपना नाम कटने से नाराज हैं, दूसरी तरफ मौजूदा विधायकों को टिकट देने से कार्यकर्ता नाराज हैं।

भाजपा ने करीब बीस साल बाद भोपाल उत्तर से एक मुस्लिम नेता आरिफ बेग को टिकट दिया है, वहीं उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठ गए हैं।

भाजपा के परंपरागत नेता इसका विरोध कर रहे हैं। आरिफ बेग को कांग्रेस की ओर से लगातार जीतते आ रहे मुस्लिम नेता आरिफ अकील के खिलाफ टिकट दिया गया है।

सिवनी मालवा में मंत्री सरताज सिंह को टिकट देने से कार्यकर्ता नाराज हैं। मऊगंज से उमा समर्थक लक्ष्मण तिवारी पार्टी के खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे हैं।

दो दिन पहले ही उमा समर्थक विधायक दिलीप पटेल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

दिलचस्प बात यह है कि दिलीप पटेल को कांग्रेस से टिकट मिलने के अंदेशे में सिवनी के कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने की बात कर रहे हैं।

नरसिंहगढ़ में मोहन शर्मा के खिलाफ पार्टी कार्यालय पर पहले ही मारपीट हो चुकी है। अब नए सिरे विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला तेज हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें