मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में कुछ बदमाशों फिल्मी अंदाज में एक युवती का अपहरण किया। इस मामले में युवती के अपहरण के लिए पुलिस का भी अपहरण किया गया था। हालांकि बदमाशों ने उन्हें बाद में छोड़ जरूर दिया था।
पन्ना जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे पुलिस की वर्दी उतरवा लेते है, उनकी गाड़ी से एक युवती का अपहरण भी कर लेते हैं और पुलिस बस देखती रह जाती है। यह घटना मप्र पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करती है।
क्या है मामला
मामला पन्ना के अमानगंज थाने का है जहां कुछ नकाबपोश बदमाशों ने पहले डायल 100 की गाड़ी को बुलाया और पुलिसवालों को असलहे के बल पर उनकी वर्दी उतरवा दी यही नहीं उन्हें रस्से से बांधकर डायल 100 वाहन को लेकर फरार हो जाते हैं।
बदमाशों की ईमानदारी
मामले में खास बात यह है कि बदमाशों ने ईमानदारी के परिचय देते हुए, कुछ समय बाद एक लड़की को बंधक बनाकर लाते हैं और डायल 100 वाहन को वापस पुलिस वालों के पास छोड़ जाते हैं और फिर अपने वाहन से लड़की को लेकर चंपत हो जाते हैं।