फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के पास सोती मासूम को उठाकर किया दुष्कर्म, गला घोंटकर की हत्या

Tue, 07 May 2019 10:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

इंदौर के राजबाड़ा में एक साल पहले चार महीने की बच्ची को उसकी मां की गोद से उठाकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई थी। अब एक बार फिर इसी तरह की हैवानियत की घटना घटित हुई है। हीरानगर इलाके में रविवार रात को एक दरिंदा मां के पास सोई हुई पांच साल की बच्ची को उठाकर ले गया। 

विज्ञापन


खेत में ले जाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे 60 फीट गहरे दलदली वाले कुए में फेंककर उसकी हत्या कर दी। रात के दो बजे जब पिता की नींद खुली तो उन्होंने बच्ची को न देखकर तलाश शुरू की। माता-पिता रातभर बच्ची को टॉर्च और मोमबत्ती की लाइट में ढूंढने की कोशिश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

परेशान माता-पिता जब थाने पहुंचे तो पुलिस मे बच्ची को आसपास तलाशने की बात कहकर उन्हें टाल दिया। अगले दिन जब वह फिर थाने पहुंचे तो हरकत में आई पुलिस ने बच्ची को तलाशना शुरू किया।
विज्ञापन


चार घंटे बाद उन्हें खेत में बने कुएं के दलदल में बच्ची का शव धंसा हुआ मिला। जांच में पता चला है कि बच्ची की हत्या उसी काले धागे से गला घोंटकर की गई है जो मां ने नजर से बचाने के लिए उसके गले में बांधा था। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें