फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सोती हुई मां-बेटी पर फेंका तेजाब, 50 फीसदी झुलसी महिला

Tue, 07 May 2019 09:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कटनी साउथ स्टेशन पर सोमवार को अंतरराज्यीय एक्सप्रेस के कोच डी-1 में मां और बेटी पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। यह घटना दोपहर ढाई बजे घटित हुई। महिला लगभग 20 प्रतिशत तो बेटी 60 फीसदी झुलस गई है। इस घटना में महिला का सात साल का बेटा बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकला। पीड़ित परिवार अंबिकापुर के रहने वाले हैं और वह लोग जबलपुर जा रहे थे। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। हमले में उसे सात साल पहले की रंजिश होने का शक हो रहा है। उस समय एक मनचला उनकी बेटी को परेशान किया करता था।

जीआरपी थाना प्रभारी डीपी चढ़ार का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। उपचार के लिए पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हमलावर अंबिकापुर से ही ट्रेन में सवार था। 
विज्ञापन


ट्रेन के कटनी साउथ पहुंचने पर मौका देखकर उसने 52 साल की केसर बाई और उनकी 32 साल की बेटी रूमा यादव पर तेजाब फेंक दिया। घटना में रूमा के शरीर का बायां हिस्सा, चेहरे से लेकर पैर तक गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें