फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर: गैंगरेप के बाद जलाई गई नाबालिग ने दम तोड़ा, 90 फीसदी तक जली थी

Thu, 14 Dec 2017 06:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सागर जिले में गैंगरेप के बाद जिंदा जलाई गई नाबालिग लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गई थी और सागर मेडिकल कॉलेज में 7 दिन से इलाज चल रहा था। मृतक लड़की के परिजनों ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े किए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेशः सागर में 15 साल की लड़की को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया

करीब हफ्ते भर पहले मध्यप्रदेश बीना जिले के देवल गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात हुई थी। रेप का विरोध करने पर बलात्कारियों ने लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दिया। इस संगीन जुर्म को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। 

पीड़ित लड़की करीब 90 फीसदी तक जल गई थी। इलाज के लिए सागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़िता का सात दिनों तक मौत से जूझती रही। लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने इलाज के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े किए थे। प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल जाकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की थी और इलाज की बेहतर सुविधा देने के अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए थे। लेकिन डॉक्टर पीड़ित लड़की को बचाने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें