छात्राओं से मिलने पहुंचे विधायक आरिफ मसूद
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल के बरखेड़ी की रहने वाली मिली तिवारी और मुस्कान तिवारी यूक्रेन से सुरक्षित वापस प्रदेश लौट आई हैं। दोनों छात्राओं के वापस आने पर विधायक आरिफ मसूद ने उनके घर जाकर मुलाकात कर हाल चाल जाना।
मिली और मुस्कान दोनों यूक्रेन में पढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान रूस-यूक्रेन वॉर छिड़ जाने की वजह से वे यूक्रेन में फंस गई थी। कुछ समय पहले ही दोनों के परिजनों ने विधायक आरिफ मसूद से मुलाकात कर अपनी बेटियों को सुरक्षित घर लाने की गुहार लगाई थी।
परिजनों की मांग को संज्ञान में लेते हुए विधायक आरिफ मसूद ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर छात्राओं के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी दी थी, साथ ही उनकी सुरक्षित वापसी के लिए खर्चा स्वयं वहन करने की पेशकश की थी।
मिली और मुस्कान गुरुवार को यूक्रेन से सुरक्षित भोपाल के बरखेड़ी स्थित अपने घर पहुंची। विधायक आरिफ मसूद ने छात्राओं का हाल जाना इस मौके पर छात्राओं के परिजनों ने विधायक मसूद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक लगातार हमारे संपर्क में थे उनके प्रयासों से हमारी बेटियां सुरक्षित घर आ गई हैं।