फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: दलित युवती को महाशिवरात्रि पर पूजा की अनुमति नहीं देने पर पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 04 Mar 2022 02:56 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इंदौर
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर पूजा करने से दलित युवती को रोकने के आरोप में पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में एक मंदिर के पुजारी पर एक दलित युवती को महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की है, जहां के एक शिव मंदिर में एक दलित युवती को कथित तौर पर पूजा करने से रोकने के आरोप में एक पुजारी और दो महिलाओं के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


युवती एक कॉलेज की छात्रा है। उसने आरोप लगाया कि उसे उसकी जाति के कारण महाशिवरात्रि पर तेमला गांव के एक सार्वजनिक मंदिर में पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई। उसने दावा किया कि उसके खिलाफ जातिवादी अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मंदिर के पुजारी और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ अत्याचार निवारण (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें