मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री निवास में सीएम चौहान ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और मध्य प्रदेश बीज निगम के उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह कुशवाह ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।