एसपी ऑफिर के बाहर सड़क पर लोटकर प्रदर्शन करता व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
आजकल शासन तक अपनी बात पहुंचने के लिए और मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए नित नए-नए तरीके आवेदक अपना रहे हैं, ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देखने को मिला। यहां जगदीश रेवाड़ी नाम का व्यक्ति अपनी लापता पत्नी को खोजकर लाने के लिए लोट लगते हुए पहुंचा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को अपनी पीड़ा बताई।
मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र के चंदवासा चौकी का है जहां पर बोरखेड़ी घाटा निवासी जगदीश रेवाड़ी ने 10 मार्च को पुलिस चौकी में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन रिपोर्ट के 24 दिन बाद भी पुलिस महिला का पता नहीं लगा पाई। इस मामले को लेकर जगदीश रेबारी ने मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर से लोट लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को गुहार लगाई और आरोप लगाया कि चंदवासा चौकी पुलिस अभी तक उसकी लापता पत्नी को ढूंढ नहीं पा रही है।
पीड़ित ने पुलिस पर धमकाने का लगाया आरोप
पीड़ित जगदीश रेबारी ने बताया कि मेरे दो बच्चे है जिनको छोड़कर मेरी पत्नी चली गई है। मैने पुलिस को जगह भी बता दी और व्यक्ति का नाम भी बता दिया, लेकिन उसके बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है उल्टा मुझे धमकी दी जाती है।
ये भी पढ़ें- देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को अब पुलिस न तो पकड़ सकेगी और न ही आरोपी बना सकेगी
दो बार पुलिस टिम राजस्थान गई थी लेकिन सफलता नहीं मिली
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि चंदवासा चौकी पुलिस दो बार लापता महिला को ढूंढने चित्तौड़गढ़ जिले में गई थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली है। पुनः पुलिस द्वारा प्रयास किए जाएंगे।