फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: तालाब पर नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा

Sun, 01 Sep 2024 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर में तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। घंटों की मशक्कत के बाद तीनों के शव गोताखोरों ने तलाशे। तालाब किनारे तीनों के कपड़े-जूते मिलने से आशंका जताई गई थी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
मंदसौर में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के ग्राम देवरिया विजय में रविवार दोपहर नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू की। तालाब किनारे तीनों बच्चों के जूते चप्पल व कपड़े मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चो के शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए पहुंचाया। 
विज्ञापन


मंदसौर जिले की सुवासरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया विजय निवासी आदेश पिता मुकेश सूर्यवंशी उम्र 13 साल, अनमोल पिता बालू उर्फ बालाराम सूर्यवंशी उम्र 13 साल, महेश पिता ईश्वरलाल सूर्यवंशी उम्र 13 साल रविवार की दोपहर घर से तालाब में नहाने के लिए निकले थे। जब शाम तक तीनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू की। बच्चों की तलाश के दौरान परिजनों को बच्चों के कपड़े और जूते तालाब किनारे मिले। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सुवासरा थाना पुलिस सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को खोजने का काम शुरू किया। 

इधर सूचना मिलने पर शाम 4 बजे गरोठ एएसपी हेमलता कुरील, एसडीओपी निकिता सिंह, सुवासरा थाना टीआई राजेंद्र पंवार, तहसीलदार, सहित अधिकारी व विधायक हरदीप सिंह डंग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू टीम और लोगों ने बच्चों को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो बसई के गोताखोरों को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया। शव नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कहा कि तालाब की पाल तोड़कर पानी खाली किया जाए। इसके लिए जेसीबी को भी बुलाया गया, लेकिन बसई के गोताखोरों ने दो घंटे बाद तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए। तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुवासरा के शासकीय अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की योजना के अनुसार 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें