फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: मेहनाज ने अपने दो बेटों के साथ की घर वापसी, हिन्दू धर्म में महिलाओं के सम्मान को देख अपनाया सनातन

Wed, 04 Sep 2024 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर जिले के ग्राम धमानर निवासी महिला मेहनाज ने अपने दो बेटों मोहम्मद फैजान शेख और फरान शेख के साथ बुधवार को गायत्री मंदिर में शुद्धिकरण के साथ घर वापसी की। घर वापसी के बाद मेहनाज का नाम मीनाक्षी हो गया है तो वहीं दोनों बच्चों का नाम लव और कुश रखा गया है। 
विज्ञापन
मंदसौर में मेहनाज ने हिंदू धर्म अपनाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में एक बार फिर एक मुस्लिम महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर वापसी की है। महिला का कहना है की वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


मंदसौर जिले के ग्राम धमानर निवासी महिला मेहनाज ने अपने दो बेटों मोहम्मद फैजान शेख और फरान शेख के साथ बुधवार को गायत्री मंदिर में शुद्धिकरण के साथ घर वापसी की। घर वापसी के बाद मेहनाज का नाम मीनाक्षी हो गया है तो वहीं दोनों बच्चों का नाम लव और कुश रखा गया है। मीनाक्षी ने बताया कि मैं मेरे परिवार से प्रताड़ित थी, वहीं जब यूट्यूब और अन्य जगहों पर देखने में आता था कि सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान किया जाता है उन्हे घर परिवार में इज्जत दी जाती है। इससे प्रभावित होकर मैंने हिंदू संगठन के लोगों से संपर्क कर सनातन धर्म अंगीकार किया है।

पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी मेहनाज 
घर वापसी करने के बाद मीनाक्षी ने बताया कि उसकी शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और गलत व्यवहार करता था। इससे वो प्रताड़ित हो चुकी थी। परिवार में मुझे कोई इज्जत भी नहीं दी जाती थी। वहीं दूसरी ओर हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान किया जाता है और उनकी इज्जत की जाती है। जिससे मैं काफी प्रभावित हुई इसलिए मैंने सनातन धर्म अंगीकार किया है। अब मुझे मेरे परिवार वालो से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


40 महिलाओं 5 पुरुष और दो बच्चों की अब तक हो चुकी है घर वापसी
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी चैतन्य सिंह राजपूत ने बताया कि करीब दो से तीन माह पहले मेहनाज ने घर वापसी के लिए संपर्क किया था। जिसके बाद सारी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर गायत्री परिवार मंदिर में मेहनाज और उसके दोनो बेटों की घर वापसी करवाई गई है। घर वापसी कर मीनाक्षी और उसके दोनो बेटे लव और कुश बहुत खुश हैं। राजपूत ने बताया कि वे अब तक 40 महिलाओं, 5 पुरुष और दो बच्चों की पूरी तरह कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए घर वापसी करवा चुके हैं और जिन लोगों ने भी घर वापसी की है वे सभी खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें