फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: मंदसौर में रंगोत्सव की तिथि का असमंजस खत्म, अब इस दिन ही खेली जाएगी होली

Thu, 26 Feb 2026 07:22 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर में चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन की तारीख को लेकर मतभेद हैं। पशुपतिनाथ मंदिर के अनुसार 2 मार्च शाम प्रदोष काल में दहन होगा, जबकि गोवर्धननाथ मंदिर 3 मार्च सुबह दहन करेगा। पूरे मंदसौर में धुलेंडी 3 मार्च को मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
होली 2026 की सही तिथि - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में होलिका दहन को लेकर ज्योतिषाचार्यों के अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं। पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी कैलाश भट्ट का कहना है कि 2 मार्च को प्रदोष काल में होलिका दहन का मुहूर्त है। वहीं गोवर्धननाथ मंदिर में 3 मार्च की सुबह होलिका दहन किया जाएगा। जबकि धुलेंडी का पर्व तीन मार्च को ही मनाया जाएगा।

विज्ञापन


चंद्रग्रहण के चलते इस बात होलिका दहन और धुलेंडी पर्व की तारीख को लेकर इस बार असमंजस बना हुआ है। होलिका दहन को लेकर अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं। हालांकि धुलेंडी पर्व तीन मार्च को ही मनाने की बात सामने आ रही है। पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी कैलाश भट्ट के अनुसार इस साल होलिका पूजन और दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 2 मार्च 2026, सोमवार शाम प्रदोष काल 5.30 से 6.30 के बीच किया जाएगा, वहीं पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय गोवर्धननाथ मंदिर के पुजारी विनयराज जोशी का कहना है कि गोवर्धननाथ मंदिर की होलिका का दहन 3 मार्च की सुबह 6.30 बजे परंपरा अनुसार पूजन अर्चन के साथ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-- भोपाल में होलिका दहन का सही समय तय,भद्रा और चंद्रग्रहण के बीच निकला शुभ मुहूर्त,4 मार्च को निकलेगा जुलूस
विज्ञापन


पंडित कैलाश भट्ट ने बताया कि शास्त्र के अनुसार धुलेंडी पर्व 3 मार्च को है, लेकिन इस दिन चंद्रग्रहण होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चंद्रग्रहण का सूतक 3 मार्च मंगलवार सुबह 9.45 बजे से शुरू होगा जो 3.19 तक रहेगा, दोपहर 3.20 से शाम 6:47 तक चन्द्र ग्रहण काल रहेगा। पंडित कैलाश भट्ट ने बताया कि धुलेंडी का पर्व चंद्र ग्रहण के सूतक काल में मनाया जा सकता है। पंडित कैलाश भट्ट ने बताया कि इस बार पूर्णिमा तिथि दो मार्च की शाम से शुरू हो रही है, इसलिए होलिका दहन भी दो मार्च की शाम को ही होगा। कुछ लोग सिर्फ कैलेंडर देखकर तारीख मान लेते हैं, जबकि त्योहार तिथि के हिसाब से मनाए जाते हैं। पंचांग के और तिथि के हिसाब से होलिका दहन 2 मार्च की शाम को ही होगा और धुलेंडी पर्व 3 मार्च को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


बालाजी ग्रुप 3 को तो समरसता मंच पंचमी को निकलेगा गैर
होलिका दहन के दूसरे दिन धुलेंडी को जगह-जगह गैर का आयोजन किया जाता है। मंदसौर में भी 3 मार्च को महावीर फतेह करे बालाजी ग्रुप द्वारा रंगारंग गेर का आयोजन किया जाएगा। इस गैर में राधाकृष्ण की झांकी भी शामिल होगी। वहीं समरसता मंच द्वारा पंचमी को गैर का आयोजन किया जाएगा। पंचमी आठ मार्च को मनाई जाएगी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें