फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: मंत्री पटेल के बयान पर कांग्रेस का हंगामा, पुतला दहन के दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प

Wed, 05 Mar 2025 09:09 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस लगातार उन पर हमलावर है। इसी कड़ी में मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल का किया पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मंदसौर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री पटेल का पुतला जलाया, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता की मांगों को "भीख" करार देकर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। विरोध में मंदसौर शहर और ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मंत्री पटेल के खिलाफ नारेबाजी की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक विपिन जैन ने कहा कि मंत्री का बयान निंदनीय है और उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पूरे जिले में चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन से आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प हो गई। इस मौके पर पूर्व विधायक पुष्पा भारती, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह गुर्जर, जगदीश धनगर, मीडिया प्रभारी समर सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें