फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: कब्र से बाहर आई लाश ने खोला ससुराल वालों का राज, गला दबाकर की बहू की हत्या, सास-ससुर सहित छह पर केस

Thu, 23 Nov 2023 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर में कब्र से निकले शव ने ससुराल वालों की काली करतूत का खुलासा किया है। पोस्टमार्टम में गला दबाकर मारने की बात सामने आई है। पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
मंदसौर पुलिस ने हत्या के आरोप में पति और देवर को गिरफ्तार किया है. - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर की दलौदा थाना पुलिस ने जांच के बाद छह लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें खुलासा हुआ कि ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर बहू की हत्या की थी। मृतका का पति, सास ससुर, देवर-देवरानी सहित ननंद पर बहू की हत्या व शव को दफना कर साक्ष्य छुपाने का आरोप है। पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि मंदसौर के मदारपुरा निवासी फरजाना (28) की शादी दस वर्ष पहले सोनगरी निवासी जावेद उर्फ भूरा खां मेवाती से हुई थी। शादी के बाद से ही पति जावेद, ससुर शहजाद, सास रसीदा बी, देवर इंजू, देवरानी बुलबुल और ननंद रूबिना उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते फरजाना अक्सर मायके चली जाती थी। 28 अक्टूबर को आरोपियों ने मिलाकर फरजाना से साथ मारपीट की और उसकी गला दबाकर हत्या कर उसे दफना दिया। आरोपियों ने फरजाना के परिजनों को बताया कि उनकी बेटी बीमार है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके बाद बताया कि उसकी मौत हो गई।

कब्र से निकलवाया तो खुला राज
फरजाना के पिता जहीर पिता मोहम्मद हुसैन निवासी मदारपुरा मंदसौर को आशंका हुई। उन्होंने 4 नवंबर को दलोदा थाने पर एक आवेदन देकर बेटी की हत्या की आशंका व्यक्त की। इसके बाद दलोदा पुलिस ने एसडीएम की आदेश पर कब्र से शव निकलवाया। डिकम्पोज हो चुकी बॉडी को रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां से डॉक्टरों ने होमीसाइडल, सुसाईडन या स्ट्रेग्युलेशन और मृतिका की मृत्यु गला दबाने के कारण या सिर में लगी चोटों के कारण होना बताया। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल से मृतिका के सिर में जो चोट लगी है। वह सिर के किस स्थान पर है के बारे में क्यूरी कराई गई। 21 नवंबर को क्यूरी से मिली रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि शव के ऊपर गर्दन पर दबाव के साथ-साथ सिर पर चोट के निशान मिले हैं, वहीं डॉक्टरों ने सड़न की वजह से कारण मस्तिष्क लाल रंग के होने का भी जिक्र मेडिकल रिपोर्ट में किया।
विज्ञापन


सास ससुर सहित 6 पर हत्या का केस
दलोदा थाना प्रभारी संजीवसिंह परिहार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और जांच में साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर पुलिस ने पति जावेद, ससुर शहजाद पिता मम्मू हजारी, सास रसीदा बी, देवर इंदू, देवरानी बुलबुल और ननद रूबिना पति अफरोज उर्फ लल्ला निवासी मेवाती पुरा जावरा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति जावेद और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें