फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: डेढ़ घंटे तक नाले के तेज बहाव में फंसा रहा किसान, SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला

Sun, 04 Aug 2024 08:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।  नदी-नाले उफान पर हैं। सीतमाऊ थाना क्षेत्र के पारली गांव में एक किसान नाला पार करते समय बीच नाले में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
किसान को बचाने पहुंची एसडीआरएफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीतामऊ थाना क्षेत्र के पारली गांव में एक किसान, किशन सिंह, नाला पार करते समय बीच नाले में फंस गया। तेज बहाव के कारण वह एक चट्टान पर फंस गया। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलने पर सीतामऊ एसडीओपी निकिता सिंह, थाना टीआईए मोहन मालवीय और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर किसान का रेस्क्यू किया। किशन सिंह को सकुशल बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


सितमाऊ थाना क्षेत्र के पारली गांव में एक किसान किशन सिंह पिता चंदर सिंह सौंधिया राजपूत निवासी पारली खेत्से अपने घर जाते समय नाला पार कर ही रहा था की नाले में अचानक से तेज बहाव आ गया। किसान बीच नाले में एक चट्टान के ऊपर फंस गया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने नाले के बीच फंसे किसान किशन सिंह को निकालने के कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में सीतामऊ थाने पर सूचना दी गई। सूचना के बाद सीतामऊ एसडीओपी निकिता सिंह, सीतामऊ थाना टीआईए मोहन मालवीय एसडीआरफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां एसडीआरफ की टीम ने किसन सिंह का रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला लिया। ग्रामीणों की मानें तो पीड़ित करीब डेढ़ घंटे तक नाले के बीच फंसा रहा।
विज्ञापन


गौरतलब है की मौसम विभाग ने जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बाढ़ के खतरे का भी अनुमान लगाया है। आज सुबह से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से ग्रमीण क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर आ गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें