फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल गेम खेलने का था आदी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 27 Aug 2023 01:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur News: मंदसौर में एक नाबालिग ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक मोबाइल गेम खेलने का आदी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले में मोबाईल गेम के कारण फिर एक परिवार का हंसता-खेलता चिराग बुझ गया है। फिलहाल मामला पुलिस जांच में है। लेकिन प्रारंभिक तौर पर मोबाइल गेम को ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी  के अनुसार शामगढ़ के ग्राम आकली शिवदास निवासी कृष्णा पिता परमानंद बैरागी (उम्र 15 वर्ष) दिनभर मोबाइल में गेम खेलता रहता था। परिजन भी कृष्णा की इस आदत के कारण उसे टोकते रहते थे। शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे जब घर में कृष्णा अकेला था और बड़ी बहन पूजा पानी भरने गई थी। तभी कृष्णा ने फांसी लगा ली। बहन जब पानी भरने के बाद वापस लौटी तब उसने देखा की उसका भाई फांसी के फंदे पर झूल रहा था। माता पिता गमी के कार्यक्रम में शामिल होने कहीं बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन

 
शामगढ़ थाना प्रभारी राकेश चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ये जानकारी सामने आई है कि मृतक कृष्णा मोबाइल गेम खेलने का आदी था। इसलिए घटना के बाद मोबाइल भी जब्त किया है। परिजन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। लेकिन प्रारंभिक तौर पर मोबाइल गेम के चलते आत्महत्या करना सामने आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें