फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: सर्विसिंग के बाद ड्राइवर ले रहा था ट्रायल, बस पलटने से क्लीनर गंभीर घायल

Sat, 17 Feb 2024 12:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मध्य प्रदेश के मंदसौर में सर्विसिंग के बाद बस का ट्रायल लिया जा रहा था। इस दौरान बस पलट गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।  
 
विज्ञापन
मंदसौर में बस पलटने से एक घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बस का ट्रायल लेने के दौरान एक बस पलटी खा गई। इस दुर्घटना में बस का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मंदसौर के सीतामऊ फाटक क्षेत्र में मोटर बॉडी वर्कशॉप पर बस की सर्विसिंग की गई थी। जावरा के उपलई निवासी जितेंद्र धाकड़ अपने ड्राइवर आनंदीलाल धाकड़ और अन्य लोगों के साथ बस क्रमांक एमपी-41-जेडडी-7546 को लेने आए। इस दौरान उन्होंने बस का ट्रायल लेने का सोचा और वे वर्कशॉप से बस को दलौदा की ओर ले गए। सोनगरी से पलटाकर बस को वापस मंदसौर की और लाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम सोनगरी के निकट बस पलटी खा गई। बस में ड्राइवर सहित सात लोग सवार थे। इस हादसे में बस का क्लीनर कान्हा उर्फ धर्मेंद्र सोनी निवासी सरसी तहसील जावरा जिला रतलाम दरवाजे पर खड़ा था। बस के पलटी खाने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कान्हा सोनी का एक पैर पूरी तरह से कट गया। सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को मंदसौर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां घायल कान्हा का प्राथमिक उपचार कर उसे रतलाम रेफर किया गया। 

बस चालक आनंदीलाल धाकड़ ने बताया कि बस हाल ही में एक बारात में जाकर आई थी। उसमें कुछ गड़बड़ी दिख रही थी। इस वजह से सर्विसिंग के लिए मंदसौर लाए थे। सर्विसिंग के बाद जब ट्रायल ले रहे थे, तब बस को सोनगरी से लगभग 70 की स्पीड में चलाकर वापस मंदसौर की तरफ ला रहे थे। इसी दौरान बस लहराने लगी। मार्ग पर एक ट्रक भी चल रहा था। ट्रक को बचाने के चक्कर में बस बबुल के पेड़ से टकराई। इससे वह असंतुलित होकर पलटी खा गई। बस के क्लीनर धर्मेंद्र ऊर्फ कान्हा का पैर कट गया है।
विज्ञापन


दलौदा से मंदसौर का रास्ता हुआ जाम
मंदसौर दलौदा रोड़ पर जब बस पलटी खाई तो बस का चेजिज और बॉडी अलग हो गई। इससे बस फोरलेन के बीचोंबीच आड़ी होने से एक तरफ का मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर दलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैफिक को एक साइड से चालू करवाया। बस को मार्ग से हटाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें