फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: पानी के टैंक में गिरने से 11 महीने के बच्चे की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Tue, 21 Nov 2023 05:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में हादसा हुआ है। हादसे में एक 11 महीने के बच्चे की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते समय पानी के टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दीपाखेड़ा में दक्ष (10) पिता अनिल जाति दर्जी की पानी के टैंक में गिरने मौत हो गई। बच्चा घर में ही खेल रहा था और खेलते-खेलते पानी के टैंकर में जा गिरा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पानी के लिए प्रतिदिन नल चलते हैं, जिसको लेकर बच्चे की मां ने पानी भरने के लिए पानी के टैंक का ढक्कन खोल दिया और मोटर लगाकर ढक्कन खुला छोड़कर घर में ही दूसरी जगह पानी भरने चली गई। इस दौरान बच्चा घर में ही खेल रहा था और खेलते- खेलते पानी के टैंकर में जा गिरा।

पानी भरने के बाद जब काफी देर तक परिजनों को बच्चा नहीं दिखा तो बच्चे को ढूंढना शुरू किया, लेकिन बच्चा नहीं मिला। परिजनों ने आस पड़ोस में भी बच्चे की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। बाद में जब मासूम बच्चे के दादाजी ने टैंकर का ढक्कन खोल कर देखा तो बच्चा पानी के टैंक में मिला, जिसे बाहर निकालकर बच्चे के चाचा पंकेश व पत्रकार अंबालाल मकवाना दोनों बच्चे को अपने वाहन से उपचार के लिए सीतामऊ सरकारी अस्पताल में गए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं, परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें