फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर: चर्चित हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन मंगवाया चाकू फिर की हत्या, बदमाशों का बड़ा गैंगस्टर बनने का सपना

Sun, 17 Apr 2022 02:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर के भानपुरा हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तीनों ही बदमाश बड़ा गैंगस्टर बनना चाहते हैं। वे उज्जैन के कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप को अपना आदर्श मानते हैं। 
विज्ञापन
हुई हिमांशु बैरागी की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के भानपुरा में 11 अप्रैल को हुई हिमांशु बैरागी की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपसी दुश्मनी के बाद तीनों ने मिलकर हिमांशु बैरागी की हत्या की थी। तीनों ही बदमाश बड़ा गुंडा बनने के सपने पाल हुए थे। हत्या के लिए चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुरा के शीतला माता मोहल्ले में 11 अप्रैल की रात 22 वर्षीय हिमांशु बैरागी की चाकुओं से हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले उसके दोस्त ही थे। उनकी पहचान विनय जादौन (19), दीपक गुर्जर (21) और अश्मीर मंसूरी (20) के रूप में हुई थी। आरोपियों ने बताया कि अगस्त में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान उनकी हिमांशु से मारपीट हुई थी। तब से ही उन्होंने रंजिश पाल रखी थी और मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़ा गुंडा बनने के सपने पाल रहे थे। उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को अपना हीरो मानते हैं। हिमांशु की हत्या करने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन चाकू मंगाया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि जिले में सोशल मीडिया पर '302' नाम से एक ग्रुप एक्टिव है। तीनों आरोपी इसी ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप की प्रोफाइल पर लिखा हुआ है- “जो हमारी आंखों में खटकते हैं, वे सीधा श्मशान में जाकर भटकते हैं।”
विज्ञापन


आरोपी का घर भी तोड़ा जा चुका
हिमांशु वैष्णव हत्याकांड के मुख्य आरोपित विनय जादौन के मकान पर बुधवार को बुलडोजर चलाया गया। लगभग दो घंटे तक चली कार्रवाई में शासकीय भूमि पर लगभग 1650 वर्गफीट में बने पक्के मकान को जमीदोंज कर दिया गया। दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई के दौरान तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें