फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: CPS पद्यति के बिना चीरा लगे 121 किलो अफीम और डोडा जब्त, चार बंदूक और तलवार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

सीपीएस पद्धति के बिना चीरा लगे 121 किलो अफीम और डोडा जब्त हुआ है। मौके से चार बंदूक और चार तलवारें भी बरामद हुई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नई आबादी थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली में दबिश देकर सीपीएस पद्धति का अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा बिना चीरा वाला डंकल सहित कुल 121 किलोग्राम बिना अफीम निकला हवा कीमत 18 लाख रुपये का जब्त किया है। साथ ही मौके से पुलिस को अवैध हथियार भी मिले हैं। 

विज्ञापन


एसपी अनुराग सुजानिया ने पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नई आबादी थाना टीआई वरुण तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली में एक मकान में भारी मात्रा में सीपीएस पद्धति की अवैध मादक पदार्थ डोडा रखा हुआ है। साथ ही वहां अवैध हथियार भी मिल सकते हैं। मुखबिर सूचना के आधार पर टीआई वरुण तिवारी ने टीम के साथ ग्राम सेमली में सिराजउद्दीन उर्फ नवाब अजमेरी के मकान पर दबिश दी।

जहां से पुलिस को बिना चीरा लगा हुआ डंकल सहित अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा कुल 121 किलोग्राम कीमत 18 लाख रुपये एवं अवैध हथियार चार बंदूक एवं एक खाली कारतूस चला हुआ और चार धारदार तलवारें मिलीं, जिन्हें जब्त कर आरोपी सिराजउद्दीन उर्फ नवाब पिता अल्लारख अजमेरी उम्र 42 वर्ष निवासी उदपुरा रोड ग्राम सेमली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं 25/27 आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। प्रेस वार्ता के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें