फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंडला में खड़े ट्रक से टकराई कार; चार लोगों की मौत, सात घायल

Sat, 10 Feb 2024 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

Mandla Hindi News: बिछिया थाना प्रभारी धर्मेष धुर्वे ने बताया कि छिंदवाड़ा निवासी कुडापे परिवार बेटी के लिए लड़का देखने ग्राम भानपुर खेड़ा आया था। साथ में उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। उन लोगों की वापसी के दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
रिश्तेदारी के लिए लड़का देखने आया परिवार वापसी में सड़क हादसे का हुआ शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में धान से भरे ट्रक से एक कार टकरा गई। इस घटना में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही सात लोग घायल हो गए। छिंदवाडा निवासी कुडापे परिवार रिश्ते के लिए लड़का देखने आया था। लेकिन लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

 
बिछिया थाना प्रभारी धर्मेष धुर्वे के अनुसार छिंदवाड़ा निवासी कुडापे परिवार बेटी के लिए लड़का देखने ग्राम भानपुर खेड़ा आया था। कुडापे परिवार के साथ उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। बातचीत करने के बाद कुडापे परिवार और उनके रिश्तेदार कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 33 स्थित ग्राम औरई स्थित बैंक भवन के सामने धान से लोड खडे ट्रक से उनकी कार सीधे जा टकराई।

इस घटना में कार सवार सुनील कुडापे (30), तीरथ कुडापे (40), दारा सिंह (58) और रोहित (18) की मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार मायाराम, साकिलराम और उसकी पत्नी रंगीता, उर्मिला, भागवती, तिलमो बाई, अंजल कुडापे घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें