फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandala News: 'बैगा जनजाति विलुप्ति की कगार पर, विकास प्राधिकरण के कामों का हो सोशल आडिट'

Mon, 13 May 2024 07:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

बैगा जनजाति विलुप्ति की कगार पर है, बैगा विकास प्राधिकरण के कामों का सोशल आडिट किया जाए। यह बातें सामाजिक कार्यकर्ता विवेक पवार ने कही।
विज्ञापन
बैगा जनजाति के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की 75 आदिम जनजातियों में शामिल बैगा जनजाति विकास के दौर में बुरी तरह से पीछे छूट गई है। बैगा विलुप्ति की कगार पर पहुंच रहे हैं। उनके सामाजिक और शैक्षणिक विकास में तमाम प्रयास नकाफी या गलत साबित हुए हैं। परिणाम स्वरूप बैगा बच्चों और महिलाओं में कुपोषण की भयंकर समस्या पैदा हो गई है।

विज्ञापन


मंडला जिला कलेक्टर को उक्ताशय का ज्ञापन देकर सामाजिक कार्यकर्ता विवेक पवार ने मांग की है कि बैगा बस्तियों का चिन्हांकन हो और उनकी आबादी और परिवारों का सर्वेक्षण हो। सभी बैगा बस्तियों में सामुदायिक विकास केंद्र की स्थापना की जाए। बैगा बच्चों की आंगनबाड़ी और शैक्षणिक केंद्रों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का सुचारू संचालन और नियमित पोषण आहार का वितरण हो।

बैगा बस्तियों का चिन्हांकन हो और उनकी आबादी और परिवारों का सर्वेक्षण हो। सभी बैगा बस्तियों में सामुदायिक विकास केंद्र की स्थापना की जाए। वन अधिकारों की मान्यता कानून के तहत लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। मंडला स्थित बैगा विकास प्राधिकरण के कामों पर सवाल उठाते समाजिक कार्यकर्ता विवेक पवार ने मांग की है कि प्राधिकरण के विगत तीन साल के कार्यों का सोशल ऑडिट किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें