फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: मंडला में दर्दनाक हादसा, अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, खंभा तोड़ते हुए भागा वाहन

Wed, 03 Jun 2026 11:37 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में नादिया गांव के पास अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज किया और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंडला में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पिंडरई रोड स्थित नादिया गांव के पास की है, जहां एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामुन तिराहे के समीप तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भागते समय वाहन सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे को भी क्षतिग्रस्त कर गया।

ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस से टकराकर सौ फीट दूर जाकर पलटी कार, चालक ऐसा फंसा कि हो गई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान उमेश सिंगौर (42) पिता चिरौंजी लाल सिंगौर निवासी ग्राम नादिया, भुवन सिंगौर (36) पिता मनीलाल सिंगौर निवासी ग्राम नादिया तथा मुन्ना भांवरें (50) पिता मंगल भांवरें निवासी पेटेगांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। महाराजपुर थाना प्रभारी क्रांति कुमार ब्रम्हे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी भारी वाहन द्वारा टक्कर मारने की बात सामने आई है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें