Mandla MP: मध्य प्रदेश के मंडला में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई।
- फोटो : social media
मध्य प्रदेश में मंडला जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार देर रात बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मामला इतना गरमाया कि लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाए हैं।
हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे में मारे गए दोनों बाइक सवार मंडला के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है। घटनास्थल पर तहसीलदार, एसडीएम और एसडीओपी ने लोगों को समझाइश दी। ग्रामीणों का आरोप है कि स्पीड ब्रेकर नहीं होने से इस इलाके में हर दूसरे दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन अकर्मण्य बना हुआ है। हादसे टालने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।