फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला: निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में मिला नाबालिग का शव, 13 मई से लापता था बच्चा

Mon, 09 May 2022 10:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मंडला जिले के सुभाष वार्ड में एक 13 साल के बच्चे का शव पड़ोसी के घर में बन रहे सेप्टिक टैंक में मिला है। बच्चा 7 मई से लापता था।
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक, जिसमें बच्चे की लाश मिली है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मण्डला जिले के सुभाष वार्ड में एक 13 वर्षीय बच्चे का शव पड़ोसी के घर में बन रहे सेप्टिक टैंक में मिला है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और  शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्चा 7 मई की दोपहर से घर से गायब था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद रात में गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद बच्चे का शव सामने वाले घर में नव निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में मिला है। मृतक की पहचान अभिषेक तिवारी पिता संतोष तिवारी के रूप में की गई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें