उज्जैन में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके मायकेवालों से तंग अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। वह अपने ससुराल पक्ष के लोगों से काफी परेशान था।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके मायकेवालों से तंग अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल पक्ष के लोगों से काफी परेशान था। तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब चार लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हेा गई। मामला उज्जैन-नागदा रेलवे ट्रैक का है। रेलवे ट्रैक पर युवक अपने तीन बच्चों के साथ पहुंचा था। जहां उसने सामूहिक आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, शख्स की ससुराल गोयला बुजुर्ग गांव में है। वह ससुराल वालों और पत्नी से परेशान था। बताया गया है कि उसकी पत्नी भी उसे प्रताड़ित करती थी। इस वजह से उसने तीन बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर जान दे दी।