फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना डेथ सार्टिफिकेट लेकर डिवीजनल कमिश्नर के दफ्तर पहुंचा व्यक्ति, प्रशासन में खलबली

Mon, 11 Sep 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
रायगढ़
विज्ञापन
मध्यप्रदेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले में पंचायत ने एक जिंदा आदमी का डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। मामला जिले के गणेशपूर्वा गांव का है, जहां स्थानीय पंचायत ने मांगीलाल तावर नाम के एक व्यक्ति का डेथ सार्टिफिकेट जारी कर दिया, जबकि वह जिंदा है। 
विज्ञापन



इस बाबत जिला प्रशासन ने बताया कि, शुरुआती जांच में यह पता चला है कि व्यक्ति का केवल डेथ सार्टिफिकेट जारी किया गया है, उसकी कोई भी जायदाद किसी के नाम ट्रांसफर नहीं की गई है। मामला उस वक्त सामने आया जब मांगीलाल खुद आपना मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर भोपाल डिवीजनल कमिश्नर के दफ्तर पहुंच गया। 

पढें: मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जरूरी नहीं आधार कार्ड

राजगढ़ के एसडीएम ममता खेडे ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर हमने जांच के आदेश दिए। जिसमें इस बात का पता लगा कि युवक के नाम की संपत्ति किसी अन्य को ट्रांसफर नहीं की गई। जिसके बाद मैंने पीड़ित 11 सितंबर को मिलने के लिए बुलाया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह सर्टिफिकेट पंचायत द्वारा जारी किए जाते हैं, लेकिन यह एक बड़ी चूक है। केस में अन्य पहलुओं की जांच चल रही है। वहीं मांगीलाल ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ दो लाख रुपये की ठगी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के कारण उनका अपनी ही संपत्ति पर कोई हक नहीं बचा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें