फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर में जहरीली शराब से 10 की मौत पर बड़ा एक्शन: आबकारी विभाग के तीन अधिकारी सस्पेंड, उपायुक्त ग्वालियर अटैच

Sun, 06 Sep 2026 05:19 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में जहरीली अवैध शराब से 10 लोगों की मौत हो गई। करीब 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में सहायक आबकारी आयुक्त समेत तीन अधिकारी निलंबित किए गए हैं, वहीं उपायुक्त को ग्वालियर में अटैच किया गया है।

विज्ञापन
दीपक सक्सेना आबकारी आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली अवैध शराब के सेवन से अब तक 10 लोगों की मौत की बात सामने आई है। कलेक्टर ने भी 10 मौतों की पुष्टि की है। वहीं, करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से कुछ की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी की आशंका है। 

जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ग्वालियर दीपक सक्सेना ने बताया कि सागर की सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पढे़ं: कुछ ही देर में अकड़ने लगे हाथ-पैर, शरीर पर पड़े नीले निशान; दिल दहला देने वाली कहानी

इसके अलावा उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया गया है। जहरीली शराब मामले में विभागीय स्तर पर की गई इस कार्रवाई के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें