फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा: श्योपुर में नाव पलटने से सात लोगों की मौत, एक लापता, सीएम मोहन ने दिए ये निर्देश

Sat, 01 Jun 2024 09:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मानपुर थाना इलाके के सरोदा गांव के पास यात्रियों से भरी नाव सीप नदी में पलट गई। दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
नाव पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्योपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर है। मानपुर थाना इलाके के सरोदा गांव के पास यात्रियों के भरी नाव सीप नदी में पलट गई। इस खौफनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का शव भी शामिल है, जबकि एक शख्स लापता है। नाव में सवार दो से तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली है। बताया जा रहा है कि जब लोग नाव में थे, तब अचानक तेज आंधी चलने लगी। इस वजह से बीच नदी में चल रही नाव पलट गई। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है।

विज्ञापन


हादसे की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। चौंकाने वाली बात यह है कि यहां प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। मौके पर एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची। गांव वालों ने बताया कि हादसा शाम करीब चार बजे हुआ और रेस्क्यू ऑपरेशन शाम छह बजे शुरू हुआ।

तहसीलदार प्रेमलता पाल तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं।चश्मदीद ने बताया कि कुछ लोग नाव में सवार होकर सीप नदी पार कर रहे थे। वे बीच में पहुंचे ही थे कि तूफान आ गया। इस तूफान से पानी में लहरें उठने लगीं। एक बड़ी लहर ने नाव को टक्कर मारी तो वह पलट गई। उसमें सवार सभी लोग नदी में गिर गए। अगर प्रशासन की टीमें समय पर आ जातीं तो शायद दो से तीन लोग बच जाते।
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, श्योपुर-चंबल नदी में रामेश्वर घाट पर नाव पलटने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे के बाद मौके पर कलेक्टर एवं एसपी तत्काल पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तीव्र गति से जारी है। शासन की ओर से मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना है।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें