फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: बंद घर से फैली जहरीली गैस से मचा हड़कंप, अवैध मिनी फैक्ट्री का खुलासा, संचालक फरार

Mon, 10 Nov 2025 05:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

एक बंद घर से अचानक जहरीली गैस फैलने के बाद पुलिस ने घर के अंदर से बड़ी मात्रा में ज्वलनशील रसायन, ड्रम, पैकिंग सामग्री, मशीनें और कच्चा माल बरामद किया है। 
विज्ञापन
बंद घर से फैली जहरीली गैस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कुम्हारी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद घर से अचानक जहरीली गैस फैलने लगी। देखते ही देखते पूरे इलाके में तेज बदबू और घुटन का माहौल बन गया। लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी। घबराए ग्रामीणों ने तुरंत अमरपाटन पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही अमरपाटन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घर की घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर के अंदर एक अवैध मिनी फैक्ट्री चलने का पता चला, जहां ज्वलनशील रासायनिक पदार्थ और सीलिंग में उपयोग होने वाला केमिकल तैयार किया जा रहा था।

पुलिस ने घर के अंदर से बड़ी मात्रा में ज्वलनशील रसायन, ड्रम, पैकिंग सामग्री, मशीनें और कच्चा माल बरामद किया है। गैस की गंध इतनी तीव्र थी कि पुलिसकर्मियों को मास्क और सेफ्टी किट पहनकर जांच करनी पड़ी। सुरक्षा कारणों से घर और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाया गया, जिन्होंने हर कोने की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rewa News: तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, चार की मौत, तीन घायल

जांच में सामने आया कि यह घर कुछ दिनों पहले किराए पर लिया गया था और ग्रामीणों को अंदर चल रही गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि घर हमेशा बंद रहता था। घटना के बाद फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक जांच के लिए केमिकल सैंपल भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-से पदार्थों का उपयोग हो रहा था और उनका स्रोत क्या था।
विज्ञापन


जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि घर के अंदर अवैध रूप से खतरनाक ज्वलनशील पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कई रासायनिक ड्रम और उपकरण जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, संचालकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया है और ग्रामीणों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें