फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: 24 घंटे में अपहरण मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, पुलिस कर रही पूछताछ

Wed, 25 Jun 2025 08:47 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

पुलिस ने अगवा किए गए अरविंद लोनी को सोमवार रात करीब 10 बजे सकुशल बरामद किया। जिसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
थाना अमरपाटन (फोटो :अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारी में हुए अपहरण मामले में पुलिस को महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन और एसडीओपी ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में अमरपाटन पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांच अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत 16 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम
 
पुलिस के अनुसार, कुम्हारी गांव निवासी अरविंद लोनी का सोमवार रात अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। घटना उस समय की है जब अरविंद अपने घर के बाहर बैठा था। इस दौरान बोलेरो और दो बाइकों पर सवार करीब 13 लोग गांव पहुंचे और अरविंद को जबरन घर से उठाकर ले गए। अपहरणकर्ता उसे मंशा ताला की ओर ले जाना चाहते थे। अरविंद के चाचा और भाई को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पीछा करना शुरू किया। लेकिन, अपहरणकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें छोड़ दिया। इसी बीच, कुछ ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जिससे पुलिस को अन्य आरोपियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे विश्वास सारंग; मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी ख्याति मिश्रा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। अमरपाटन पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली मैहर अनिमेष द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने अरविंद लोनी को सोमवार रात करीब 10 बजे सकुशल बरामद कर लिया, जिससे क्षेत्रवासियों में राहत की लहर दौड़ गई। फिलहाल, पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें