मैहर में मां शारदा का मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में भक्तों का लगता है तांता
मां शारदा के दरबार में पूरे साल भीड़ रहती है। अपनी मनोकामनाओं को लेकर भक्त यहां आते हैं। वहीं, चैत्र नवरात्रि के दौरान भक्तों की संख्या काफी अधिक बढ़ जाती है। नौ दिनों भक्त देश के अलग-अलग हिस्सों से मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम तैयारियों में जुट गई है।
ये भी पढ़ें-
ग्वालियर में रिश्तों का कत्ल, भाई और भतीजों ने ही चाचा की चाकू घोंपकर कर दी हत्या, वजह बस इतनी
संपूर्ण व्यवस्था में जुटा प्रशासन
दरअसल, आगामी दिनों में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है। मेले से पहले रोपवे का मेंटेनेंस किया जाना है। इसका ख्याल रखा जा रहा है कि मेले के दौरान कोई खामी नहीं आए। मेंटेनेंस के दौरान मशीनरी का मेंटेनेंस करने के साथ ही सिक्योरिटी चेक भी होगा। रोपवे ऑपरेट करने वाली दामोदर रोपवे कंपनी के प्रबंधन ने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन को दी है। जिसके बाद से एडवाइजरी जारी कर सभी भक्तों को 9 दिनों तक रोपवे बंद रहने की जानकारी दी गई है।