फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: व्यापम घोटाले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 29 Dec 2019 03:23 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने व्यापम घोटाले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक अवस्थी ने शनिवार को बताया, बीते दो दिनों में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शनिवार को पल्लव अमृतफाले, हितेश अलावा (दोनों 2009 में पीएमटी में शामिल) और देवाशीष विश्वास (2007 में पीएमटी में शामिल) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। तीनों पर फोटो और अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी का आरोप है। 

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को सीमा पटेल (पीएमटी, 2004), विकास अग्रवाल (पीएमटी, 2005) और सीताराम शर्मा (पीएमटी, 2009) के खिलाफ मेडिकल कॉलेज में फर्जी दस्तावेजों के आधार दाखिला लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। 

अवस्थी ने बताया कि सितंबर में राज्य के गृहमंत्री बाला बच्चन के जांच के आदेश देने के बावजूद कुछ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की शिकायत मिली थी। 197 शिकायतों की जांच करने के बाद छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें