फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह को लेकर गुस्साई भीड़ ने दलित की दुकान में लगाई आग, गांव में तनाव, धारा 144 लागू

Sat, 28 Dec 2019 06:14 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बैतूल के बिसनूर गांव में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने एहतियातन धारा 144 लागू कर दिया है। आठनेर थाना क्षेत्र के बिसनूर गांव में एक दलित की दुकान में स्थानीय लोगों ने आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक दलित युवक ने गांव के ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय की एक महिला के साथ प्रेम विवाह किया था। इससे गुस्साई भीड़ ने युवक की जूते-चप्पल की दुकान में आग लगा दी।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन ने शनिवार को बताया कि आठनेर पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 23 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। उनमें से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने गांव में तैनाती बढ़ाने का साथ धारा 144 लागू कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि बिसनूर गांव में एक दलित युवक ने ओबीसी युवती के साथ प्रेम विवाह किया था और दोनों बालिग हैं तथा साथ रहना चाहते हैं, लेकिन लड़की पक्ष के लोग इस विवाह को मानने के लिये तैयार नहीं हैं और इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जिला कलेक्टर तेजस्वी नायक और मैंने गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दोनों पक्षों से मुलाकात कर उन्हें समझाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बाद गांव में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें