मध्यप्रदेश में मालवा निमाड़ एक ऐसा क्षेत्र है जो तय करता है कि मध्यप्रदेश की सत्ता पर कौन काबिज होने जा रहा है। यह ऐसा इलाका है जहां से सत्ता का रास्ता भोपाल के वल्लभ भवन तक पहुंचता है। ये क्षेत्र हर बार सत्ता की चाबी साबित होता है। लगता है कि इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब से छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना है, मालवा-निमाड़ मध्यप्रदेश का एक तरह से किंगमेकर बन गया है। जिस पार्टी को यहां कामयाबी मिलती है, उसी का राजतिलक होता है।
मालवा-निमाड़ में 66 सीटें
कुल 230 सीटों वाली प्रदेश विधानसभा में मालवा-निमाड़ अंचल की 66 सीटें शामिल हैं। मालवा-निमाड़ में 15 जिले, और 2 संभाग आते हैं। ये जिले हैं इंदौर, धार, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नीमच और आगर। पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभागों में फैले इस अंचल में आदिवासी और किसान तबके के मतदाताओं की बड़ी तादाद है। मालवा-निमाड़ का चुनावी महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान इस क्षेत्र में बड़ी रैलियों को सम्बोधित किया है।
2013 के चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर कब्जा जमाया था, कांग्रेस सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। सीटों का यही अंतर भाजपा की सरकार बनने में सबसे महत्वपूर्ण साबित हुआ। अपने बुरे दिनों में भी भाजपा कहीं जमी रही तो इसी इलाके में। लिहाजा भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए मालवा-निमाड़ सबसे महत्वपूर्ण साबित होता रहा है। दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी ताकत इस हिस्से में झोंकी।
मालवा-निमाड़ के 15 जिलों की 66 सीटों पर कांग्रेस ही आगे है। कई सीटों पर वह आगे है तो कई सीटें जीत चुकी है। दोपहर 3.40 बजे तक का रुझान ये है।
इंदौर -9 सीटें
इंदौर-1 से कांग्रेस के संजय शुक्ला 5000 वोट से आगे
इंदौर-2 से भाजपा के रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के मोहन सेंगर को 45200 वोट से हराया
इंदौर-3 से कांग्रेस के अश्विन जोशी 2200 से आगे
इंदौर-4 में भाजपा की मालिनी गौड़ ने कांग्रेस के सुरजीत सिंह चड्ढा को 42000 वोटों से हराया
इंदौर-5 से कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल 12000 से आगे
देपालपुर से कांग्रेस के विशाल पटेल ने भाजपा के मनोज पटेल को 10500 वोटों से हराया
सांवेर से कांग्रेस के तुलसी सिलावट 6000 वोट से आगे
महू से भाजपा की उषा ठाकुर 2100 वोट से आगे
राऊ में कांग्रेस के जीतू पटवारी 1400 से आगे
देवास - 5 सीटें
देवास से भाजपा की गायत्री राजे पंवार 5000 वोट से आगे
हटपिपलिया से कांग्रेस के मनोज चौधरी 7000 वोट से आगे
सोनकच्छ से कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा 7000 वोट से आगे
बागली भाजपा के पड़ाड सिंह 9000 वोट से आगे
खातेगांव से भाजपा के आशीष गोविंद शर्मा 4000 वोट से आगे