फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बगुलामुखी की शरण में योगी: दतिया के पीतांबरा धाम और वनखंडेश्वर मंदिर में की विशेष पूजा, गृहमंत्री रहे मौजूद

Sun, 08 May 2022 11:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दतिया

सार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित मां पीतांबरा धाम में विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी सीएम योगी के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीतांबरा धाम पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह दतिया के पीतांबरा धाम पहुंचे और यहां विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम योगी की अगवानी की ।   
विज्ञापन


दतिया में स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा धाम में मां बगुलामुखी की सीएम योगी ने विशेष पूजा की, साथ ही वे पांडवकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने भी पहुंचे। पीतंबरा पीठ के आचार्य चंद्रमोहन दीक्षित चंदागुरू ने सीएम योगी से पूजा अर्चना कराई। योगी के साथ ही  यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मंदिर पहुंचे थे। 

जैसे ही जिला प्रशासन को सीएम योगी के दतिया दौरे की जानकारी लगी पुलिस बल अलर्ट हो गया। उनकी सुरक्षा के लिहाज से विशेष व्यवस्था की गई, गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के साथ ही जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता सीएम योगी की अगवानी करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन

 
सीएम योगी हेलीकॉप्टर से दतिया पहुंचे थे, जहां से वे सीधे मां पीतांबरा पीठ में पहुंचे थे। उन्होंने पीतांबरा जयंती के बारे में भी इस दौरान जानकारी ली। योगी ने मां पीतांबरा धाम परिसर में स्थित मां धूमावती और अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए। योगी मंदिर में करीब 20 मिनट कर रूके, जब तक वे मंदिर में थे, तब तक कुछ देर के लिए मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें