फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: वेब सीरीज लॉन्च करने के नाम पर लड़की का बनाया अश्लील वीडियो, दो व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 10:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में वेब सीरीज लॉन्च करने के नाम पर एक लड़की की पॉर्न फिल्म रिलीज करने का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वेब सीरीज लॉन्च के नाम पर एक लड़की से बोल्ड सीन शूट कराए गए और फिर उसे पॉर्न वेबसाइट पर डाल दिया गया। कथित वेब सीरिज के कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पॉर्न फिल्म रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं। साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह का कहना है कि "मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।"
 

जानकारी के मुताबिक, लड़की  इंदौर के धामनोद की रहने वाली है और मॉडलिंग करती है। उसने शिकायत में बताया है कि दिसंबर, 2019 में विजेंद्र नाम के एक शख्स ने उसे वेब सीरीज में लॉन्च करने का वादा किया और अपने फार्म हाउस पर बुलाया। लड़की अपने दोस्त मिलिंद के साथ वहां पहुंची जो कास्टिंग डायरेक्टर है।
विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि विजेंद्र ने फार्महाउस पर उसे बताया कि वेब सीरीज बोल्ड थीम पर आधारित है और इसके लिए उसे कुछ इंटिमेंट सीन करने होंगे। लड़की को बताया गया कि इसमें से अश्लील सीन हटाकर बाकी हिस्सा रिलीज किया जाएगा, लेकिन बाद में अश्लील सीन को हटाए बिना शूट किए गए हिस्से को पॉर्न वेबसाइट पर रिलीज कर दिया गया। लड़की के किसी जानकार ने जब इसके बारे में उसे बताया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

लड़की को जानकारी मिलने से पहले ही इस वीडियो को करीब चार लाख लोग देख चुके थे। लड़की ने जब इस संबंध में विजेंद्र और मिलिंद से संपर्क किया तो उन्होंने टाल दिया। अंत में लड़की ने साइबर पुलिस में कास्टिंग डायरेक्टर सहित पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें से दो को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें