मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को उसी के विधायकों ने बुधवार को झटका दिया है। दोनों भाजपा विधायकों ने विधानसभा में एक विधेयक पर मतदान के दौरान कांग्रेस के समर्थन में वोट दिया। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोट दिया। बता दें कि दोनों ही विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
मैहर से विधायक त्रिपाठी और ब्योहारी से विधायक कोल ने कहा कि उन्होंने कमलनाथ सरकार को समर्थन इसलिए दिया क्योंकि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का विकास करना चाहते हैं। दोनों भाजपा विधायकों ने इसे अपनी 'घर वापसी' बताया।
कमलनाथ सरकार गिराने का दावा करने वाली बीजेपी को लगा बड़ा झटका :
विज्ञापन
बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल ने कांग्रेस का साथ देकर कमलनाथ सरकार को गिराने की धमकी देने वालों को बड़ा संदेश दिया है।
पाँव के नीचे ज़मीन नही,
फिर भी बीजेपी को यक़ीन नही।https://t.co/34HlgvRD3P">https://t.co/34HlgvRD3P — MP Congress (@INCMP) https://twitter.com/INCMP/status/1154058471568007170?ref_src=twsrc%5Etfw">July 24, 2019