फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मध्यप्रदेश में शुक्रवार से शुरू हो जाएगा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

Thu, 22 Jul 2021 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। यह जानकारी राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को दी। 
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक और राज्य के इम्यूनाइजेशन अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने राज्य सरकार और यूनिसेफ की ओर से आयोजित एक सेमिनार में इसकी जानकारी साझा की। डॉ. शुक्ला ने कहा कि कोविशील्ड और कोवाक्सीन, दोनों मध्यप्रदेश में उपलब्ध हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं को कोवाक्सीन टीका लगाया जाएगा क्योंकि इसकी दोनों खुराकों के बीच अंतर 28 दिन का है। 

विज्ञापन


बता दें कि कोविशील्ड टीके की दो खुराकें के बीच का अंतर 84 दिन निर्धारित किया गया है। डॉ. शुक्ला ने कहा, 'हम चाहते हैं कि सरकारी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को टीके की दोनों खुराकें जल्दी-जल्दी मिल जाएं।' वहीं, सेमिनार में मौजूद यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. वंदना भाटिया ने गर्भवती महिलाओं को कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ टीका लगावाने के महत्व पर प्रकाश डाला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें