फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: पेंच में वाहनों के पास से गुजरा बाघ, थम गई सैलानियों की सांसें

Mon, 07 Feb 2022 01:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी/पन्ना

सार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफर ज़ोन में सैलानियों की सांसें उस समय थम गई, जब बाघ उनके वाहनों के पास से चहलकदमी करते हुए गुजरा। पन्ना टाइगर रिजर्व से भी सुस्ताते बाघ का वीडियो वायरल हो गया है। 
 
विज्ञापन
पन्ना में धूप सेंकता बाघ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में इन दिनों सैलानियों की भारी भीड़ है। इसी के चलते सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व और पन्ना जिले के पन्ना टाइगर रिजर्व के दो वीडियो रविवार को सामने आए। दोनों में ही बाघ की साइटिंग हुई है। पेंच में तो सैलानियों की सांसें थम गई, जब बाघ उनके वाहनों के पास से चहलकदमी करते हुए गुजरा। 
विज्ञापन





दरअसल, पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफर जोन में तकरीबन रोज ही बाघ की साइटिंग हो रही है। सैलानी बाघों की हरकत देखकर रोमांचित हो उठते हैं। रविवार को एक बाघ कच्ची सड़क पर खड़ी जिप्सियों के पास से गुजरा और घनी झाड़ियों में चला गया। वहीं, पन्ना के एनएमडीसी रोड के पास धूप सेंकते हुए सुस्ता रहे बाघ का वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें