फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के बच्चे की मौत, 10 दिनों में दूसरी घटना

Sun, 31 May 2020 12:01 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के कर्माझिरी  कोर इलाके में शनिवार को एक नर बाघ शावक का शव मिला। पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बार है, जब बाघ का बच्चा मरा हुआ पाया गया। 

विज्ञापन


पीटीआर क्षेत्र के निदेशक विक्रम सिंह परिहार ने बताया, "रिजर्व के कर्माझिरी कोर इलाके के बाइसन बीट में गश्त लगा रही एक दल ने शनिवार को डेढ़ साल की उम्र के एक बाघ के बच्चे का शव देखा। यह शावक 'कॉलरवाली' नाम से प्रसिद्ध बाघिन का तीसरा और सबसे आखिरी बच्चा था।"

उन्होंने कहा, "गश्त करने वाली टीम ने घायल बाघिन के साथ दो शावकों को देखा था। इसके बाद टीम ने शक के आधार पर तीसरे शावक की तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद उसका शव मिला।"  विक्रम सिंह ने बताया कि तलाश कर रही गश्त टीम को पांच दिन पुराना शावक का शव मिला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि शावक की मौत क्षेत्र में मौजूद एक वयस्क बाघ से लड़ाई के दौरान हो सकती है। ऐसे में हो सकता है कि बाघिन अपने बच्चे को बचाने की कोशिश के दौरान घायल हो गई हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें