फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कोरोना: आज 246 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 7891 हुई, अब तक 343 मौतें

Sat, 30 May 2020 09:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए कोरोना की जांच - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में आज 246 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 7891 हो गई है, जिनमें से 4444 ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 343 हो गई है।

विज्ञापन


इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3400 के पार, अब तक 129 मरीजों की मौत
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का प्रकोप कायम है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 87 नए मामलों की पुष्टि के साथ ही इस संक्रमित मरीजों की तादाद 3,344 से बढ़कर 3,431 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय महिला समेत तीन मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 129 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


40 दिनों के बाद मौत का खुलासा
अधिकारियों के मुताबिक इनमें शामिल 50 वर्षीय पुरुष ने शहर के एक निजी अस्पताल में 19 अप्रैल को दम तोड़ा था। लेकिन उसकी मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार (29 मई) को देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई यानी इस मौत का खुलासा 40 दिन बाद किया गया।

इस देरी के बारे में पूछे जाने पर सीएमएचओ ने कहा कि हमें कोविड-19 से 50 वर्षीय पुरुष की मौत की जानकारी निजी अस्पताल से शुक्रवार को ही मिली। हम अस्पताल को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेंगे कि इस मामले की सूचना देरी से क्यों दी गयी?

जिले में कोविड-19 से मरने वाले लोगों का आधिकारिक ब्योरा देरी से दिए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। गैर सरकारी संगठनों का आरोप है कि विभाग इन मौतों का खुलासा अपनी सुविधानुसार कर रहा है।

कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में इस प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

भोपाल में राजभवन कैंपस में फिर तीन संक्रमित पाए गए
भोपाल में शुक्रवार को 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें तीन राजभवन परिसर में रहने वाले कर्मचारी हैं। परिसर में अब तक 10 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। पूरा कैंपस सील है और कर्मचारियों से घर से काम लिया जा रहा है। शुक्रवार को यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों, अधिकारियों के सैंपल लिए गए।

दो जोन में बंटा राजभवन
राजभवन को दो जोन में बांट दिया गया। पहला कंटेनमेंट जोन और दूसरा इनर जोन। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इनर जोन में राजभवन निवास को रखा गया है, यहां पर राज्यपाल के सुरक्षा में तैनात उनके सुरक्षाकर्मी और निजी स्टाफ रहेंगे।

यहां रहने वाले हर कर्मचारी की कोरोना जांच कराई गई है। परिसर में रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिवारों को मेडिकल इमरजेंसी छोड़कर तीन दिन तक बाहर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। राज्यपाल की अनुमति के बाद ही कोई कैंपस में प्रवेश कर सकेगा।

एक ही बिल्डिंग के दो परिवारों के नौ लोग संक्रमित
भोपाल में मिले 43 नए संक्रमितों में नौ लोग दो परिवारों के हैं, जो जुमेराती के अलीगंज में एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। पुराने शहर के फूटा मकबरा इलाके में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें