फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इस जिले में है अंगद का पैर...लोगों ने पूजा कर लगाई गुहार...आप खुद हट जाइये ताकि बन जाए ओवरब्रिज...!

Mon, 21 Feb 2022 05:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

अगर आपने कभी अंगद का पैर नहीं देखा हो तो मध्यप्रदेश के देवास जाकर देख लीजिए। यहां एक बिजली के पोल को अंगद का पैर मानकर उसका पूजन किया गया है। इतना ही नहीं गुहार भी लगाई है कि आप खुद हट जाएं क्योंकि कोई आपको हटा नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
देवास में बिजली के पोल को अंगद के पैर की उपमा देकर किया पूजन, जयकारे भी लगाए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंगद का पैर अक्सर सुनने में आता है लेकिन क्या कभी आपने इसे देखा है। अगर नहीं तो मध्यप्रदेश के देवास चले जाइये, वहां ये दिख जाएगा। चौंकिए मत, देवास में एक बिजली का खंभा ऐसा है जिसे अंगद के पैर की उपमा दी गई है। इतना ही नहीं इसका पूजन भी किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल बात ये है कि देवास में बन रहे एक ओवरब्रिज में बिजली का पोल रोड़ा बन गया है। यह ब्रिज चार सालों से बन रहा है और लगभग पूरा हो चुका है मगर एक बिजली के पोल के कारण काम रूका हुआ है। इसके चलते हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। न कोई अधिकारी कुछ कर पा रहा है न ही जनप्रतिनिधि और ब्रिज अधूरा पड़ा है। जब कुछ नहीं हो पा रहा तो राजाराम नगर और मुखर्जी नगर के रहवासियों ने अनोका प्रदर्शन किया। ब्रिज निर्माण में बाधक बन रहे इस बिजली के पोल को अंगद का पैर मानकर इसकी पूजा की। इस पर सिंदूर लगाया और ध्वजा भी चढ़ाई। इसके हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि हे अंगद के पैर स्वरूप बिजली के पोल, आप खुद हट जाइये क्योंकि कोई और आपको हटा नहीं पा रहा है। आप हट जाएंगे तो ब्रिज का बचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। क्षेत्र के निवासी एडवोकेट राजेश जायसवाल ने बताया कि ओवरब्रिज बनने में एक खंभा लंबे समय से अड़चन बना हुआ है। इस पोल के कारण ओवरब्रिज का कार्य रुका है। जिस वजह से करीब 50 हजार से अधिक रहवासी प्रभावित हो रहे हैं। करीब 4 वर्ष से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का कार्य कछुए की चाल से चल रहा है। इसके चलते उक्त मार्ग पर निवास करने वाले लोगों ने बिजली के पोल की पूजा-अर्चना करके उसके ऊपर सिंदूर चढ़ा दिया। बिजली के पोल को अंगद का पैर मानते हुए उसकी पूजा की गई और उस पोल के सामने ही खुद से हटने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें