फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र: पुलिस चौकी में सोते रहे जवान, ताला तोड़कर दो राइफल और 150 कारतूस ले गए चोर

Thu, 24 Jun 2021 04:34 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना की पुलिस इतनी गहरी नींद में सो गए कि चोरों की धमक अपनी ही चौकी में नहीं सुनाई दी। बुधवार देर रात चोरों ने पुलिस चौकी में घुसकर मालखाने का ताला तोड़ दिया और दो राइफल के साथ 150 कारतूस चुरा ले गए।
विज्ञापन
madhya pradesh police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना में पुलिस चौकी से चोरी होने की खबर सामने आई है, जिससे पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुरैना की पुलिस इतनी गहरी नींद में सो गए कि चोरों की धमक अपनी ही चौकी में नहीं सुनाई दी। बुधवार देर रात चोरों ने पुलिस चौकी में घुसकर मालखाने का ताला तोड़ दिया और दो राइफल के साथ 150 कारतूस चुरा ले गए। सुबह नींद खुली तो हथियार गायब देखकर सबके होश उड़ गए। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस चाहती है कि बगैर केस दर्ज किए ही आरोपी को ढूंढ़ा जाए  वरना बहुत किरकिरी होगी।

विज्ञापन


घटना मुरैना जिले के दिमनी थाना के मिर्घान पुलिस चौकी की है। यहां पर चौकी इंचार्ज और दो सिपाही तैनात हैं। रात में तीनों सो गए। पहले से ताक में बैठे चोरों ने मालखाने का ताला तोड़ा और हाथ साफ करके भाग गए। सुबह चार बजे जब दोनों सिपाहियों की आंख खुली तो मालखाने का ताला टूटा मिला। जब अंदर जाकर देखा, तो दो राइफल गायब थीं। कुछ कारतूस जमीन पर पड़े थे। उन्हें देखकर सिपाहियों के होश उड़ गए। दोनों ने पुलिस चौकी प्रभारी और एडिशनल एसपी रायसिंह नरवरिया को सूचना दी गई। आनन-फानन में एसपी ललित शाक्यवार और पुलिस का अमला चौकी पर पुहंचा। छानबीन शुरू हुई। फिलहाल, पुलिस जांच की बात कह रही है।

पुलिस दूसरों की सुरक्षा का दावा करती है, जबकि वह खुद सो रही है। फिलहाल, इस घटना के बाद जिले की पुलिस की बहुत किरकिरी हो रही है। इस बदनामी से बचने के लिए पुलिस अब जांच की बात कहकर इस मामले को दबा रही है। सूत्रों का कहना है, ''पुलिस इस फिराक में है कि अगर चोरी हुईं बंदूकें बरामद हो जाती हैं, तो इस मामले पर पूरी तरह मिट्टी डाल दी जाए, जिससे बदनामी से बचा जा सके।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें