फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: भोपाल में महिला टीवी एंकर के साथ छेड़छाड़, शिवराज से ट्वीट कर मांगा जवाब

Sun, 05 Aug 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल में एक महिला टीवी एंकर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। एंकर ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पुलिस से जवाब मांगा। वीडियो में महिला एंकर एक लड़के को थप्पड़ मारते हुए कह रही है कि यह लड़के काफी देर से उसका पीछा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना शनिवार रात की है, शेयर की गई वीडियो में दोनों लड़कों में से एक लड़का नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा लड़का एंकर से कह रहा है कि वह अपाहिज है। महिला उसे थप्पड़ मारने लगती है तो लड़का मोटरसाइकिल पर कुछ कहते हुए जाता दिखाई दे रहा है। 

ट्वीट के मुताबिक मामला रात्रि 9.30 बजे होशंगाबाड रोड का है। महिला अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी ने आईएएनएस को बताया कि महिला से हुई छेड़खानी पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें